देहरादून:6 नवंबर,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री कल 6 नवंबर को अपने एक दिवसीय उत्तराखंड के दौरे के दौरान देहरादून में होंगे। अपने प्रवास के दौरान वो उत्तराखंड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अमित शाह पहले 11:50 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे,उसके बाद वो उत्तराखंड पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में 1:50 बजे आयोजित राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शिरकत करेंगे!

