किसान सुखवंत ख़ुदकुशी प्रकरण:IG की अध्यक्षता वाली SIT करेगी जांच

देहरादून,15 जनवरी: किसान सुखवंत सिंह ख़ुदकुशी प्रकरण की जाँच के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने IG नीलेश भरणे की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया है,इस टीम में चंपावत के SP अजय गणपति, DSP वंदना वर्मा,एक निरीक्षक और एक उप निरीक्षक को शामिल किया गया है।
साथ ही इस प्रकरण में विवादित सभी 12 पुलिसकर्मियों को भी रेंज से बाहर गढ़वाल मंडल, के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग में ट्रांसफर किया गया है।