देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी-2026 के चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत ने बताया कि नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई। श्री रावत ने बताया कि 30 दिसंबर को मतदान प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। अपराह्न 4 बजे से मतगणना आरंभ होगी।
चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत ने बताया कि आज प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने के बाद पदाधिकारियों के पदों पर अध्यक्ष पद (एक) पर दो प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद (एक) पर तीन प्रत्याशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद (एक) पर दो प्रत्याशी, महामंत्री पद (एक) पर चार प्रत्याशी, संयुक्त मंत्री पद (एक) पर दो प्रत्याशी, संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) (एक) पद पर दो प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष पद (एक) पर तीन प्रत्याशी व सम्प्रेक्षक पद (एक) पर तीन प्रत्याशी है। चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत बताया ने कि सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर नाम वापसी के बाद अब 17 प्रत्याशी मैदान में है। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. वीके डोभाल व लक्ष्मी प्रसाद बडोनी मौजूद रहे।
