एसएसपी के क्रिसमस,नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए ट्रैफिक डायर्वजन प्लान बनाने के निर्देश

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर दिए निर्देशों,आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए क़ानून- व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की।                                                                                    जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा वी0सी0 के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए । एसएसपी ने आगामी क्रिसमस त्योहार तथा नववर्ष के आगमन पर भारी संख्या में पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत आमजनमानस को असुविधा से बचाने के लिये प्रभावी यातायात डायर्वजन प्लान तैयार करने के निर्देश दिये।                                             सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के सत्यापन हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा PIT NDPS ACT के तहत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति के चिन्हिकरण करते हुए उसके जब्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। वांछित/फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु व्यापक रूप से अभियान चलाने तथा लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की सम्पत्ति कुर्की हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उनकी सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही हेतु किये जाने हेतु आदेशित किया।
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा PIT NDPS ACT के तहत प्रभावी कार्यवाही करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार उसके जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उसे समय से हटाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। लम्बे समय से वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों के विरूद्ध व्यापक रूप से अभियान चलाते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की निर्देश देते हुए ऐसे अभियुक्तों की सम्पत्ति कुर्की हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।