देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री, बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय शांतनु ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने देश के शिपिंग, समुद्री अवसंरचना, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण एवं अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास पर चर्चा की।
