
राजभवन देहरादून 16 अक्टूबर, 2025राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने श्रीमती सावित्री ठाकुर से महिलाओं और बच्चों के कल्याण, सशक्तीकरण सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।
