विपुल अध्यक्ष,दीप और मुलायम बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों की घोषणा कर दी। 
प्रदेश अध्यक्ष एव राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश तथा महामंत्री पद पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी नैनीताल व मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया। 

दीपेंद्र पूर्व सीएम एव महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं,पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं और मोर्चा अध्यक्ष की दौड़ में थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद के बजाय महामंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी है!