बच्चों ने दिया ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का सन्देश..

देहरादून:दून खुखरायण बिरादरी के तत्वावधान में रविवार कों पटेल नगर स्थित श्याम भवन में वार्षिक ईको दीपावली उत्सव एव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! इस अवसर पर अन्तर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भागेदारी की। बच्चों को दिए गये ईको फ्रेंडली दीपावली मनाए विषय को लेकर बच्चो को विभिन्न प्रकार की चित्रों के रूप में प्रस्तुतियां दी गईI
जिस पर बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से बताया कि इस बार दीपावली मनाएं तो खुशियां बांटें और सौहार्द बढ़ाए,न कि प्रदूषण बढ़ाकर खुद के और जनमानस के स्वास्थ्य से खेलेंI संदेश दिया कि समाज में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदूषण रहित ईको फ्रेंडली दीपावली मनाये। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम,दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिटकुल के सेक्रेटरी अरुण सब्भरवाल,समिति के अध्यक्ष प्रधान चंद्रमोहन आनंद,पूर्व प्रधान रमेश साहनी,वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम में बिरादरी की ओर से खुखरायण समाज के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एव उनके अभिभावकों को भी सम्मान से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम का संचालन बिरादरी के जनरल सेक्रेटरी अनिल भसीन ने किया। इस अवसर पर भूपेन्द्र चड्ढा,मनोज सूरी,राजेश साहनी,वेदप्रकाश और मुकेश आनंद समेत बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य एव गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #dehradun #uttarakhand #KhukhraiyanBiradari